June 5, 2026
उत्साह के साथ टीकाकरण का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने भी संभाली कमान, देखें फ़ोटो पढ़ें पूरी जानकारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2021। मोहल्लों में कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ आज आड़सर बास के बेगराज सोमाणी नेत्र चिकित्सालय में हो गया है। मौके पर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय प्रभारी डॉ. एस. के. बिहानी अपनी टीम के साथ तैनात है। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की टीम भी नागरिकों को प्रोत्साहन देने को मोर्चा संभाले है। समाजसेवी भी नागरिकों को वेक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहें है। नागरिकों में वेक्सीन को लेकर उत्साह नजर आ रहा है और वे वेक्सीन लगवाने पहुंच रहें है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि वेक्सीन के डोज एक हजार ही होने के कारण पहले आओ पहले पाओ के तहत टीकाकरण किया जाएगा। आर्य ने बताया कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए टीकाकरण ही महत्वपूर्ण हथियार है जिसका नागरिक पूरा लाभ लेवें। आर्य ने कहा कि मौके पर ही चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए भी नागरिकों का पंजीकरण किया जा रहा है। क्षेत्र में आज कोरोना जांच शिविर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में है। बता देवें कोरोना से फाइट में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की हर एक कोरोना से जुड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए आप जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व समाजसेवी जगदीश स्वामी भी नागरिकों का प्रोत्साहन कर रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिकित्सा प्रभारी डॉ. एस. के. बिहानी की निगरानी में टीकाकरण प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में प्रारंभ हुआ टीकाकरण का महाउत्सव।