






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2023। तहसील कार्यालय व उपखंड अधिकारी कार्यालय प्रांगण में प्रवासी नागरिक मोहनलाल सिंघी द्वारा एक हॉल व टीन शेड का निर्माण करवाया जाएगा। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की प्ररेणा से सिंघी ने इस कार्य की सहमति दी और आज शुभ मुहुर्त में राजगुरू देवीलाल उपाध्याय ने गोदारा के हाथों नींव रखवा कर विधि विधान से पूजन संपन्न करवाया है। पूजन में उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, उद्योगपति ललित दफ्तरी, बजरंगलाल सोमाणी सहित अनेक नागरिक मौजूद रहें।


