Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2026। सिद्ध युवा महासभा संस्था द्वारा आगामी 20 सितंबर 2026 को निकटवर्ती उपखंड बीदासर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में सिद्ध समाज की शैक्षणिक, खेल व सरकारी नौकरियों में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। समारोह का आयोजन घंटियाल बड़ी निवासी सुखदेव पुत्र भींवनाथ सिद्ध के विशेष आर्थिक सहयोग से होगा। महासभा मंत्री विनोद सिद्ध ने बताया कि सिद्ध समाज की वे प्रतिभाएं जो माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर पर 80 प्रतिशत से अधिक अंक, स्नातक व स्नातकेत्तर में 70 प्रतिशत से अधिक अंक, उच्च व्यावसायिक डिग्री में 80 प्रतिशत से अधिक, खेल कूद में राष्ट्रीय स्तर, इंटर यूनिवर्सिटी, राज्य स्तर पर प्रथम द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता, नीट व जेईई में सलेक्ट अभ्यर्थी, सरकारी सेवा में चयनित अभ्यर्थी व दिव्यांग प्रतिभाएं जिन्होंने 55 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है का सम्मान किया जाएगा। सिद्ध ने बताया कि समाज की ऐसी प्रतिभाएं अपना आवेदन 15 अगस्त 2026 तक अपने ब्लॉक के कार्यकारिणी सदस्यों से संपर्क कर जमा करवा देवें, जिससे उनका नाम सम्मान सूचि में शामिल किया जा सके। महासभा अध्यक्ष मुन्नानाथ सिद्ध व कोषाध्यक्ष पवन सिद्ध सहित कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा आयोजन की तैयारियां उत्साह के साथ की जा रही है।