July 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के स्वर्णकार समाज संघ ने निर्विरोध नए अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश सोनी (बाना वाले) का चुनाव किया गया है। आज स्वर्णकार माताजी मंदिर ताल मैदान में समाज बंधुओं की आमसभा बुलाई गई जिसमें सभी ने अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध ओमप्रकाश सोनी का चयन किया है। सोनी कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे तथा उन्होंने निष्ठापूर्वक अपने पद की जिम्मेदारी का निर्वहन करने की बात कही। समाज सहित अन्य नागरिक उन्हें शुभकामनाएं दी रहें है। ओमप्रकाश सोनी गुट द्वारा जहां विजयी उत्साह मनाते हुए जूलूस निकाला जा रहा है एवं पटाके छोडते हुए गुलाल उड़ाई जा रही है। वहीं दूसरी और चुनाव संचालन समिति ने चुनावों को स्थगीत करते हुए किसी भी व्यक्ति के अध्यक्ष नहीं बनने की बात कहते हुए पत्र जारी किया है। एक गुट द्वारा खुद को अध्यक्ष निर्वाचित करने के दावे एवं चुनाव संचालन समिति द्वारा चुनाव स्थगीत करने के निर्णय के बीच पूरे कस्बे में स्वर्णकार समाज का यह चुनाव चर्चा का विषय बन गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ओमप्रकाश सोनी के अध्यक्ष बनने पर समर्थकों ने गुड़ दान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वर्णकार समाज संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को माला पहना कर दी बधाई।