






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की उम्मीदों को पंख लगे हुए है और राज्य के मंत्रीमंडल गठन में क्षेत्र में दशकों के बाद लालबत्ती मिलने के आसार नजर आ रहे है। राज्य के मंत्रीमंडल का गठन आज शनिवार दोपहर 3.15 बजे राजभवन में होना है एवं इस मंत्रीमंडल में बीकानेर जिले से कम से कम दो विधायकों को मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा है। इस क्रम में सबसे आगे की दौड़ में लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा एवं एक ब्राह्मण विधायक को माना जा रहा है। बीकानेर से जेठानंद व्यास एवं श्रीडूंगरगढ़ से ताराचंद सारस्वत इन दोनों में से एक का मंत्री बनना लगभग तय है। ऐसे में क्षेत्र की राजनैतिक स्थितियों को देखते हुए एवं सारस्वत के जयपुर जाने व व्यास के बीकानेर ही रहने की सूचना के बाद सारस्वत की मंत्री पद हेतु दावेदारी और अधिक मजबूत नजर आ रही है। विधानसभा में फ्लोर मैनेजमेंट के लिए पार्टी राजेन्द्र सिंह राठौड़ को अदंर रखने की योजना बना रही है तो ऐसे में जिले के राजपूत नेता सिद्धिकुमारी एवं अशुंमानसिंह का दावा कमजोर हो रहा है, वहीं दूसरी और खाजूवाला विधायक डाक्टर विश्वनाथ भी पूर्व में ससंदीय सचिव रह चुके है इस कारण उनका दावा तो मजबूत है लेकिन एससी कोटे में अन्य बड़े नाम आने के कारण उन पर दावं भी शायद ही खेला जाए। ऐसे में लूणकरणसर एवं श्रीडूंगरगढ़ दोनो क्षेत्रों की जनता की उम्मीदों को पंख लगे हुए है।
सारस्वत जयपुर पहुंचें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज 30 दिसम्बर को जयपुर में गठित होने वाले मंत्रीमंडल के शपथग्रहण में क्षेत्र के भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत शामिल रहेगें। सारस्वत को जयपुर से बुलावा आने के बाद शनिवार सुबह करीब 8 बजे श्रीडूंगरगढ़ से जयपुर के लिए रवाना हुए है। सारस्वत रतनगढ़, सीकर होते हुए जयपुर पहुंच चुके है। ऐसे में क्षेत्रवासी खासे उत्साहित है एवं आजादी के बाद से ही श्रीडूंगरगढ़ में कई दशकों से मंत्री पद का सुखा, अब खत्म होने की उम्मीद में है। बताया जा रहा है कि जेठानंद व्यास व सिद्धि कुमारी बीकानेर में ही है और अंशुमान सिंह पहले से ही जयपुर में ही है। वहीं डॉक्टर विश्वनाथ करणपुर में है और सुमित गोदारा सड़क मार्ग से जयपुर रवाना हो चुके है।









