






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2026। उपजिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था की बदहाली से मरीज व उनके परिजन ही नहीं स्टाफ भी परेशान है। अब 1 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक एक माह की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी श्रीडूंगरगढ़ निवासी व नागपुर प्रवासी राठी परिवार ने लिया है।
दानदाता कोडामल, श्रीगोपाल राठी, हनुमान, जयप्रकाश राठी द्वारा एक माह की सफाई व्यवसथा का अनुबंध पत्र श्रीगोपाल राठी, सफाई ठेकेदार पुखराज पारीक व अस्पताल प्रभारी डॉ ओपी स्वामी के हस्ताक्षर से किया गया। डॉ स्वामी ने दानदाता का आभार जताते हुए बताया कि यदि गोद ली हुई व्यवस्था सुचारू रही तो दानदाता ने इसे आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है। डॉ स्वामी ने इस कार्य के लिए राठी परिवार को प्रेरणा देने वाले प्रेरक चांदरतन राठी का भी आभार जताया। विदित रहें दानदाता राठी परिवार ने अस्पताल में जरूरी मेडिकल सामान, एक कक्ष के निर्माण का सहयोग भी हाल ही में किया है। इस मौके पर डॉ एसके बिहाणी, डॉ एसएस नांगल, भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, महेश राजोतिया, पवन इंदोरिया सहित अनेक मौजिज जन उपस्थित रहें।




