Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2026। देर रात हुई बरसात से अंचल के कई गांवो में जमकर बरसात हुई है। कई गांवो में 26 आंगल तक मेह बरसने की सूचनाएं ग्रामीण दे रहें है। गांवो की गुवाड़ों में जलभराव हो गया व निचले इलाकों में पानी भर गया है। कई ग्रामीण मार्गों में पानी भरे होने से आवागमन भी प्रभावित हुअ है। गांव सत्तासर, लिखमादेसर, बिग्गा, जैसलसर, सातलेरा, अभयसिंहपुरा, आडसर, जालबसर, उदरासर, लोढेरा, ऊपनी व बाना सहित कई गांवों में भी अच्छी बारिश हुई। ग्रामीणों ने सावन की बारिश का उत्साह के साथ आनंद लिया और गर्मी व उमस से राहत महसूस की। किसानों ने बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताते हुए प्रसन्नता जताई।
उदरासर में दो दर्जन से अधिक घरों में घुसा पानी, राहत कार्य शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव उदरासर में बीती रात करीब 2 घंटे लगातार जमकर बरसात हुई है। गांव की गुवाड़ जलमग्न हो गई व यहां तक आने वाली गलियों में भारी मात्रा में पानी भर गया। गुवाड़ के आस पास के दो दर्जन से अधिक घरों में बरसाती पानी घुस गया। सरपंच किसनाराम की अगुवाई में रात को पानी निकासी के प्रयास प्रांरभ कर दिए गए है। दो स्थानों पर पंप सेट लगाकर पानी निकासी करवाई जा रही है। किसनाराम ने बताया कि 30 से अधिक घरों व गलियों से जलनिकासी के राहत कार्य जारी है। वहीं बीकानेर अधिकारियों से बातचीत की गई है व तुरंत ही गांव में सीवरेज लाइनें डलवाने का कार्य शुरू किया जाएगा। पानी निकासी के लिए दूर स्थित एक पुराने कुंए तक पाईपलाइन ले जाई जाएगी।


कल्याणसर पुराना में भरा पानी, आवागमन बाधित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुरान की आम गुवाड़ में जलभराव होने से यहां से गुजरने वाले सभी मार्ग बाधित हो गए है। आवागमन इससे प्रभावित हो गया है। मामराज जाखड़ ने बताया कि बरसात के साथ ही गांव में जलभराव की गंभीर समस्या है। जिसका उचित व स्थाई निस्तारण करने की मांग कई बार अधिकारियों से की गई है। जाखड़ ने बताया कि भारी मात्रा में पानी भरने से आस पास के घरों से निकलना दुभर हो गया वहीं स्कूली विद्यार्थियों व ग्रामीण परेशान हो रहें है।


कितासर के मुख्य मार्ग में भरा पानी, ग्रामीण परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कितासर में हाइवे से प्रवेश मार्ग के रास्ते में भारी जलभराव हो गया है। यहां स्थित राजकीय विद्यालय के विद्यार्थी व स्टाफ आज खासे परेशान हुए है। गांव में आवाजाही बाधित होने से ग्रामीण भी परेशान है। सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पूनियां ने बताया कि पानी निकासी के प्रयास किए जा रहें है।

कितासर

रात जमकर बरसे बादल

सत्तासर
धोलिया
बिग्गा