July 22, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2026। यदि आप रेल यात्रा से कहीं जाने का कार्यक्रम बना रहें है तो एकबार ट्रेनों की ऑनलाइन जानकारी जरूर देख लेवें। क्योंकि आसनसोल मण्डल के मुगमा स्टेशन पर नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के चलते कई रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित की गई है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे की संचालित ये रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12371, हावडा-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 21.09.26 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12372, बीकानेर-हावडा रेलसेवा दिनांक 24.09.26 को रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12987, सियालदाह-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 23.09.26 से 26.09.26 तक सियालदाह से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया सीतारामपुर जं.-झाझा-पटना-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह रेलसेवा जो दिनांक 23.09.26 से 26.09.26 तक अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया पं. दीनदयाल उपाध्याय-पटना-झाझा-सीतारामपुर जं. होकर संचालित होगी।
3. गाडी संख्या 12259, सियालदाह-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 24.09.26 व 27.09.26 को सियालदाह से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया सीतारामपुर जं.-झाझा-पटना-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर संचालित होगी।
4. 4. गाडी संख्या 12260, बीकानेर-सियालदाह रेलसेवा जो दिनांक 24.09.26 व 25.09.26 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया पं. दीनदयाल उपाध्याय-पटना-झाझा-सीतारामपुर जं. होकर संचालित होगी।