






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2026। कस्बे में वार्ड 1, 2, 4, 5 व 37 में दूषित पानी, अनियमित जलापूर्ति एवं क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की समस्या से आमजन बेहाल है। परेशान लोगों की समस्या लेकर वार्ड के पार्षद अशोक सोनी, राधे ज्याणी, नन्दू गोदारा सहित अनेक युवा विधायक लोक सेवा केंद्र पहुंचे। यहां युवा दल ने विधायक ताराचंद सारस्वत से मुलाकात करते हुए ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की। युवाओं ने बताया कि विधायक ने जल विभाग को पानी के सैंपल की जांच, क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मत एवं समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। युवा टीम ने विभागीय जेईएन सुमित से भी मुलाकात कर समस्या के बारे में जानकारी देते हुए शीघ्र समाधान का आग्रह किया।




