July 7, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2026। ग्राम पंचायत बिग्गा में आज ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व रिकॉर्ड में काश्तकार देवीचंद का नाम संबंधी त्रुटी का शुद्धिकरण कर उसे राहत दी गई। कार्मिकों ने संबंधित अभिलेखों व आवश्यक दस्तावेजों का मौके पर ही परीक्षण किया व तत्काल नाम शुद्ध कर रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया गया। देवीचंद ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि कई कार्यालयों में चक्कर काटने की बजाय शिविर में उसका कार्य तुरंत हो गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं को पोषण कीट दी गई। चिकित्सा विभाग द्वारा अनेक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। शिवलाल, मालाराम, प्रकाशचंद, कानाराम, चुनाराम, रूपाराम, भंवरलाल को खाता विभाजन किया गया। पप्पू ओझा व ओमप्रकाश विद्युत कार्य हेतु रिकॉर्ड शुद्धिकरण किया गया। शिविर के तहत ग्राम पंचायत ने पांच पट्टे जारी कर पट्टाधारी मोतीराम, मेघाराम, लालचंद, रामूराम को राहत दी गई। शिविर में ठोस कचरा अपशिष्ट नियम 2026 की जानकारी विस्तार से देते हुए नागरिकों के दायित्व बताए गए। जिसमें सड़क पर, सार्वजनिक स्थानों या नालियों में कचरा नहीं फैकने और ऐसा करने पर जुर्माने के प्रावधान की विस्तार से जानकारी दी गई। चैना देवी को पेंशन व 5 आवेदनों का पालनहार योजना में वार्षिक सत्यापन किया गया। चिकित्सा विभाग ने 211 पुरूष व 147 महिलाओं की जांच की गई। परिवहन विभाग ने दिव्यांग रमेश कुमार को यात्रा पास देकर राहत दी वहीं वरिष्ठ नागरिकों को भी कार्ड दिए गए। विद्युत विभाग को सप्लाई में बाधा व मीटर संबंधी समस्या की दो परिवादें प्राप्त हुई जिनका निस्तारण शिविर में कर दिया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, प्रशासक जसवीर सारण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। बता देवें कल बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ के दुलचासर और देराजसर में ग्राम पंचायतों में सेवा शिविरों का आयोजन होगा।