July 21, 2026
rerere

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2021। उदयपुर की रीना मेनारिया राजस्थानी काव्य पाठ करेगी और आशीष अपने संबोधन में लेखन प्रक्रिया स्पष्ट करेंगे। उत्तर क्षेत्र मंडल के संयोजक मधु आचार्य ‘ आशावादी ‘ ने बताया कि साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली की तरफ से अमृतसर में 25-26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले “युवा लेखक सम्मेलन” में आशीष अपनी रचना प्रक्रिया साझा करेंगे। वे स्पष्ट करेंगे कि लेखन उनके लिए जुनून है या व्यवसाय। अकादेमी के उत्तर क्षेत्र मंडल की तरफ से आयोजित होने वाले इस समारोह में राजस्थानी, हिंदी, पंजाबी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, कश्मीरी व डोगरी भाषा के युवा रचनाकारों की भागीदारी रहेगी। मधु आचार्य ने बताया कि इस आयोजन में अकादमी के उपाध्यक्ष माधव कौशिक, संजुक्ता दास गुप्ता, वनिता मनचंदा, सरबजोत सिंह आदि भाग लेंगे।