






“उड़ान के पहले पंख” पुस्तक का लोकार्पण, संघर्ष से सफलता तक की कविताएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की शिक्षाविद् व लेखिका सीमा भोजक की नई पुस्तक “उड़ान के पहले पंख” पुस्तक का लोकार्पण बुधवार को सीकर में हुआ। लेखिका रविना कुलरिया के विवाह स्थल पर ही पुस्तक का लोकार्पण किया गया। पुस्तक में विद्यार्थी जीवन के लिए मोटिवेशनल कविताओं का संग्रह किया गया है। जो संघर्ष से सफलता को इंगित करती कविताएं है। पुस्तक में डॉ मुकेश पांचोली, सीमा भोजक व रविना कुलरिया की कविताएं शामिल है। भोजक ने बताया कि ये पुस्तक युवाओं को सफलता के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाली है। कविताओं में झलकता संघर्ष विद्यार्थी जीवन को लक्ष्य की ओर बढ़ने में सहायता जरूर देगी। ये पुस्तक ऑनलाइन व सीमा भोजक के पास ऑफलाइन मिल सकेगी। लोकार्पण में अनेक युवा शामिल हुए।

व्याख्याता दुर्गा डूडी बनी संस्कृत विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर, स्टाफ ने दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताल मैदान, में सेवारत व्याख्याता दुर्गा डूडी का चयन संस्कृत विषय से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। डूडी ने इस परीक्षा में 68वीं रैंक हासिल की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने दुर्गा डूडी को उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डूडी ने सभी का आभार जताते हुए निरंतर व नियमित अध्ययन को किसी भी परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए महत्वपूर्ण बताया।





