


पीड़ाग्रस्त गौवंश को युवा टोली ने खिलाई लापसी, लिया सेवा का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया की श्रीजसनाथजी पीड़ाग्रस्त गौशाला में गांव रीड़ी के युवाओं ने हरियाली अमावस्या पर बीमार गौवंश को लापसी खिलाई। युवा दल ने प्रति अमावस्या को गौसेवा का संकल्प लिया व बीमार गौवंश की सेवा में सहयोग देने व पौष्टिक लापसी बनाकर उपचाराधीन गौवंश को खिलाने की बात कही। इस दौरान युवा दल में रामनिवास तावणियां, भागीरथ जाखड़, मेघराज सोनी, निरंजन सिद्ध, हरिराम सुथार, सीताराम सुथार, विकास सुथार और सीताराम जाखड़ सहित अनेक गौसेवी युवा शामिल रहें। समिति सदस्यों ने युवाओं के श्रमदान के साथ गौसेवा करने के संकल्प की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।

श्रीकृष्ण गौशाला में अंधे गौवंश के लिए सवामणि का भंडारा किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा की श्रीकृष्ण गौशाला में बुधवार को हरियाली अमावस्या के अवसर पर अंधे गौवंश के लिए सवामणि का भोग लगाया। दीपशिखा गांधी बीकानेर, ओमप्रकाश गांधी, प्रयागचंद शर्मा व गोपाल सुनार श्रीडूंगरगढ़ द्वारा तीन सवामणियों का भोग लगाया गया। दानदाता परिवार सहित गौशाला पहुंचे व गौमाताओं को भोग लगाया। वहीं समिति अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने गौशाला का अवलोकन करवाते हुए दानदाताओं का आभार जताया।





