






कृषि उपज मंडी समिति सचिव बांगड़वा ने कार्यभार ग्रहण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी समिति सचिव सुरेंद्र कुमार बांगड़वा ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। सचिव ने टाइम्स को बताया कि मंडी में आने वाले किसानों व व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाएगा। इस मौके पर मंडी कर्मचारी मानत अली, राजपाल सिंह, विजय पाल खिलेरी, गोपालसिंह राजपुरोहित, उत्तम उपाध्याय, रमेश कुमार व व्यापारी नौरंग नाथ, मदनलाल, किशन सिंह, सुनील कुमार मालिक आदि व्यापारी शामिल रहें। सभी ने साफा पहना कर मुंह मीठा करवाते हुए सचिव का स्वागत किया।

ठुकरियासर को जल्द मिलेगा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठुकरियासर में लंबे समय से बिजली के अधिक लोड की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मोमासर मंडल उपाध्यक्ष ओमनाथ सिद्ध के निर्देशन में ग्रामीणों ने नवनियुक्त एईएन अब्दुल माजिद से मुलाकात कर गांव में एक और 3.15 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी। एईएन अब्दुल माजिद ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित करवाने का आश्वासन दिया। सिद्ध ने बताया कि अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने से बिजली लोड की समस्या काफी हद तक दूर होगी और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु एवं निर्बाध हो सकेगी।










