October 3, 2026
WhatsApp Image 2026-10-03 at 20.20.48

1- एक महाविद्यालय व 22 स्कूलों के 4860 विद्यार्थियों ने दी गीता ज्ञान परीक्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानव प्रबोधन प्रन्यास, शिवमठ शिवबाड़ी बीकानेर की ओर से आयोजित 30वीं गीता ज्ञान लिखित परीक्षा में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्षेत्र के 22 विद्यालयों एवं एक महाविद्यालय के कुल 4860 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल होकर गीता के ज्ञान और जीवन मूल्यों के प्रति अपनी रुचि का परिचय दिया। परीक्षा में भारती निकेतन स्कूल, सृजन पब्लिक स्कूल, सेसोमूं स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल, सनफ्लावर पब्लिक स्कूल, विवेक निकेतन पब्लिक स्कूल, बाल निकेतन स्कूल, महाराणा प्रताप स्कूल, एकलव्य पब्लिक स्कूल, विद्यास्थली कॉन्वेंट स्कूल, सनसाईन पब्लिक स्कूल, नानूदेवी चांडक आदर्श विद्या मंदिर, मालीदेवी बाहेती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर पब्लिक स्कूल, सुमित शिक्षण संस्थान, दयानंद विद्या निकेतन, गीता पब्लिक स्कूल, संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल, ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय, स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान एवं भारती निकेतन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मानव प्रबोधन प्रन्यास के तहसील प्रभारी क्रांति प्रकाश दर्जी ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान, संस्कारों एवं जीवन मूल्यों के प्रति रुचि जागृत करना है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के विजेताओं को 25 दिसंबर 2026 को शिवमठ शिवबाड़ी, बीकानेर में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 22 स्कूलों व एक महाविद्यालय में आयोजित गीता ज्ञान परीक्षा में उत्साह के साथ शामिल हुए विद्यार्थी।

2- बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पंचायती राज चुनाव लड़ने की घोषणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में शनिवार सुबह बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी के जॉन प्रभारी भगवानसिंह बााब व प्रदेश महासचिव प्रेम कुमार नायक की उपस्थिति में संपन्न हुई पार्टी के जिलाध्यक्ष बिंझाराम मेघवाल ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पंचायती राज चुनावों पर विस्तृत चर्चा की गई व पार्टी ने जिला परिषद व पंचायत समिति की सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। वहीं कार्यकर्ताओं को अलग अलग पंचायत समितियों की जिम्मेदारी भी दी गई। बैठक में चम्पालाल देशप्रेमी, बंशीलाल प्रजापत, खेताराम गोयल, कमल बापेऊ, भेराराम पूनरासर, पुरखाराम पंवार, मंगलचंद बौद्ध, देवीलाल, अताउल्ला खान, मनोज श्रीदेव, माया बौद्ध, सिलोचना बौद्ध, मोहनलाल कांटिया सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बसपा की बैठक में पदाधिकारियों ने पंचायती राज चुनाव लड़ने की घोषणा की।