




विहिप जिला मंत्री बनने पर जांगिड़ का किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री नियुक्त किए जाने पर फतेहसिंह जांगिड़ का श्रीडूंगरगढ़ में आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति व विश्वकर्मा समाज समिति सदस्यों ने स्वागत अभिनंदन किया। समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित एवं कोषाध्यक्ष भीखाराम सुथार ने दुपट्टा पहनाकर जांगिड़ का अभिनंदन किया। समाज अध्यक्ष परमेश्वर सुथार एवं पार्षद भरत सुथार ने माल्यार्पण कर उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अमीचंद जाखड़ एवं गणेशमल सुथार की ओर से मिठाई का वितरित की गई। जांगिड़ ने सभी का आभार प्रकट करते हुए समाज और परिवार द्वारा बच्चों के भविष्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई।

आशीदेवी ने दो जीवनों में जगाई रोशनी की उम्मीद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिवंगत आशीदेवी सिंघी पत्नी राजमल सिंघी ने मरणोपरांत नेत्रदान समाज के लिए मानव सेवा की प्रेरणा प्रस्तुति की है। 18 अगस्त को उनके निधन के बाद परिजनों की सहमति से उनके नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। उनके नेत्र किसी जरूरतमंद के जीवन में दृष्टि का उजाला ला सकेंगे। नेत्रदान के लिए अशोक बैद एवं मोहित बैद ने प्रेरणा दी। नेत्र संग्रहण प्राणनाथ हॉस्पिटल, सरदारशहर के भंवरलाल प्रजापत एवं दिनेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर तेयुप अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्य, समाज बंधु, परिवारजन उपस्थित रहें। नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक ने बताया कि नेत्रदान के इच्छुक व्यक्ति 9636288181 पर संपर्क कर सकते हैं।





