Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

जलदाय विभाग ने करवाई पानी की टंकी साफ, ग्रामीणों ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान में पिछले 4-5 सालों से बड़ी पानी की होद सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान थे। विभाग के श्रवणसिंह राजपुरोहित के प्रयासों से विभाग ने मिट्टी से भरी होद की सफाई का कार्य तीन दिन में पूरा किया। ग्रामीणों की मांग के बाद विभाग ने आखिरकार सफाई कार्य करवा ही दिया। श्रवणसिंह ने बताया कि पेयजलापूर्ति के लिए बनी बड़ी होद में करीब 4 फीट तक मिट्टी जमा हो गई थी, जिसे ग्रामीणों की उपस्थिति में साफ करवाया गया है। इस मौके पर नारायणसिंह राजपुरोहित, रामसिंह राजपुरोहित, गोपाल सिंह, रेवंतराम जाट, किशनलाल मेघवाल, मुकेश सुथार, हंसराज नाई प्रकाश नाई, पुरखाराम मेघवाल, ओमप्रकाश सुथार, प्रभु सोनी, मनोज स्वामी, गोमदसिंह राजपूत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें और विभाग का आभार जताया।


राष्ट्रीय किसान संघ की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, नए पदों पर दी ज़िम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय किसान संघ श्रीडूंगरगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को अनाज मंडी स्थित सभागार में तहसील अध्यक्ष गुमानाराम गोदारा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रीड़ी निवासी सुभाष भार्गव को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया। वहीं इंदपालसर निवासी नानूराम सुथार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में रामलक्ष्मण चोटिया, मोहनलाल बिस्सू, अमित सिहाग, राजूराम चोटिया, मनु भार्गव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।