Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सेसोमूं स्कूल में गुरू पूर्णिमा पर गुरू वंदन कार्यक्रम संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, सम्मान एवं भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गुरुजनों का तिलक लगाकर एवं रक्षासूत्र बांधकर उनका सम्मान किया तथा उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान प्रदान करने वाले शिक्षक ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार एवं चरित्र के सच्चे निर्माता होते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही जीवन को सही दिशा मिलती है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने गुरुजनों का सम्मान करते हुए उनके बताए आदर्शों एवं जीवन मूल्यों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में रामनिवास बेनीवाल ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गुरु वंदना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने गुरुजनों के प्रति आभार प्रकट किया।

पूनरासर में पर्यावरण जन चेतना यात्रा में हजारों पौधों का नि:शुल्क वितरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुटुम्ब वनम् ग्रुप एवं भारतीय किसान संघ बीकानेर जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पर्यावरण जन चेतना यात्रा के तहत पूनरासर के राउमावि में प्रधानाचार्य की उपस्थिति में विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं पर्यावरण प्रेमियों को फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। अभियान के दौरान गांव में मंदिर, श्मशान भूमि, गौशाला तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों के लिए भी पौधे वितरित किए गए। आयोजकों ने बताया कि पूनरासर गांव में इस अभियान के अंतर्गत लगभग 5000 पौधों का वितरण किया गया है। कार्यक्रम में गांव के युवाओं, किसानों, महिलाओं, स्कूली बच्चों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।