




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2026। आगामी पंचायत चुनाव व नगर निकाय चुनावों को देखते हुए भाजपा द्वारा सोशल मीडिया टीम को मजबूत किया जा रहा है। बुधवार को जिले भर में साइबर योद्धा टीम का गठन किया गया।
बीकानेर संभाग सोशल मीडिया संयोजक कोजूराम सारस्वत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हीरेंद्र कौशिक के निर्देशों के बाद भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा बीकानेर देहात की साइबर योद्धा (सोशल मीडिया) टीम की घोषणा की है।
दीनदयाल जाजड़ा को बीकानेर देहात का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। जिला सह संयोजक तेजपाल सिंह, नानूराम कुमावत, ललित चारण, श्रवण सारस्वत, जिला सदस्य रामचन्द्र दैया, सुरेश जोशी, वेद प्रकाश जाजड़ा, ओमप्रकाश सैन, लखविंदर सिंह करनवाल, राधे शर्मा, धनराज सोनी को दिया गया। विधानसभा वार नियुक्तियों में श्रीडूंगरगढ़ में संयोजक सुखवीर भार्गव, सहसंयोजक पवन सारस्वत, खाजूवाला में संयोजक हरिकिशन अग्रवाल, सह संयोजक पीयूष सोमानी, कोलायत संयोजक समुन्द्र सिंह, सह संयोजक दीवान सिंह, लूनकरणसर संयोजक प्रदीप सारस्वत, सह संयोजक रामलाल कुम्हार, नोखा संयोजक रविंद्र सिंह, सह संयोजक रामनिवास को नियुक्त किया गया है। इस टीम को संगठन की विचारधारा, सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ डिजिटल माध्यमों पर भाजपा की सशक्त उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आगामी चुनावों में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।



