Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-09 at 10.22.41
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

तेजाजी धाम से निकली तिरंगा यात्रा, गुसाईं हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रसिद्ध तेजाजी धाम सुरसुरा में शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत शामिल हुए। कुमावत ने भारत संकल्प तिरंगा यात्रा को राष्ट्रभक्ति और देशवासियों की एकता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष व बीकानेर जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं शामिल हुए। गुसाईं ने संगठन व पदाधिकारियों को तिरंगे के सम्मान में अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। आयोजकों ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। इस मौके पर अतिथियों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक सुभाष चौधरी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित अनेक युवा व नागरिक शामिल हुए।


‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए समिति का गठन, 9 से 15 अगस्त तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय जनता पार्टी श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जाने वाले ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के लिए समिति का गठन किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया एवं शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी के निर्देशानुसार गठित समिति में नारायण कालाणी, अनिल आसोपा, आशीष सोनी एवं जितेंद्र जवरिया को शामिल किया गया है। अभियान के तहत 9 से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को अभियान से जोड़ने तथा हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शहर महामंत्री मदन सोनी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।