July 2, 2026
WhatsApp Image 2026-07-02 at 20.15.57

गांव राजेडू से प्रारंभ हुई “विकसित भारत-जी राम जी योजना”
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव राजेडू में गुरूवार सुबह ब्लॉक स्तर पर “विकसित भारत-जी राम जी योजना” उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने शुरू की। शर्मा ने कहा कि ग्रामीण विकास को बढ़ाने में यह योजना प्रमुख भूमिका निभाएगी। योजना में 318 तरह के विभिन्न कार्यों को शामिल किया गया है। इससे ग्रामीण विकास को गति मिलेगी। शर्मा ने ग्रामीणों से योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और अधिकाधिक लोगों से इसका लाभ लेने का आह्वान किया है। र्कायक्रम में विकास अधिकारी मनोज धायल ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देने की बात कही। कार्यक्रम में प्रशासक मैथी देवी, ग्राम विकास अधिकारी सुदर्शन महिया सहित अनेक ग्रामीण व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।


वार्ड 1 और 2 में पेयजल आपूर्ति सुचारू करवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 1 और 2 में पेयजल आपूर्ति सुचारू करवाने की मांग करते हुए तारासिंह ओड ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। ओड ने बताया कि वार्ड में पानी की सप्लाई नियमित समय पर नहीं हो रही है। कई बार देर रात पानी छोड़ा जाता है, जिससे अधिकांश परिवार पानी भर ही नहीं पाते। कई बार जलापूर्ति बिना सूचना बंद कर दी जाती है। ओड ने विभाग के ठेकेदार व कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आपूर्ति सुचारू करवाने की मांग की।
गुसाईंसर की गौशाला में दिया एक पिकअप चुग्गा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में स्थित कीड़ी नगर में गुरूवार को पूनरासर हनुमानजी मंदिर के बारीदार पुजारी परिवार नथमल सोहनलाल बोथरा द्वारा एक पिकअप चुग्गा दिया गया। परिवार के राजेंद्र, नीरज व अमित बोथरा ने गौशाला अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी की प्रेरणा से चींटियों के लिए सहयोग पहुंचाया। स्वामी ने परिवार का आभार जताया।