Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-19 at 8.13.22 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

हिन्दू श्रीसनातन संघ के उपदेश राणा का युवाओं ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हिन्दू श्रीसनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा का जयपुर जाने के दौरान हाइवे पर स्थित मोक्ष होटल एडं रेस्टोरेंट में युवाओं ने स्वागत सम्मान किया। उपदेश राणा ने सभी सनातनी धर्मावलंबियों को एकजुट होने व युवाओं को सनातन जीवन शैली को नित्यप्रति जीवन में उतारने की बात कही। इस मौके पर शहीद भगतसिंह सेवा संस्थान के मोहित लावट ने श्रीडूंगरगढ़ में हिंदू श्रीसनातन संघ की कार्यकारिणी गठन करने की बात कही। इस दौरान श्याम सुंदर जोशी ने भगवा दुपट्टा पहनाकर दोनों का स्वागत किया। यहां मदन सोनी, भीखाराम सुथार, रोहित बोहरा, सोनू नाई, अमित पारीक, रवि जोशी, गजानंद दाधीच, पार्षद रामसिंह जागीरदार, आशीष सोनी, दामोदर शर्मा, विकास नाई, रूपेश सुथार सहित अनेक युवा मौजूद रहें।

विधिक जागरूकता वैन ने गांवों में पहुंचकर दी लोक अदालत व नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा संचालित विधिक जागरूकता वैन ने बुधवार को बिग्गा, रामसरा और कितासर गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को स्थाई व अस्थाई लोक अदालत तथा नि:शुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पैरा लीगल वालंटियर (PLV) बलराम बेनीवाल ने PHC, CHC, ग्राम पंचायत एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर पेंपलेट वितरित किए। समिति की ओर से आगामी रूट चार्ट भी जारी किया गया है, जिसके अनुसार 20 अगस्त को तोलियासर, ठुकरियासर एवं धीरदेसर पुरोहितान, 21 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ मुख्य बाजार, कालू रोड एवं घूमचक्कर तथा 24 अगस्त को बेनिसर, कृषि मंडी एवं रेलवे स्टेशन क्षेत्र में वैन पहुंचेगी, जबकि 22 एवं 23 अगस्त को राजकीय अवकाश रहेगा। तालुका विधिक सेवा समिति ने आमजन से अपने क्षेत्र में मोबाइल वैन के पहुंचने पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नि:शुल्क विधिक योजनाओं एवं सहायता की जानकारी लेने की अपील की है।

तेयुप कार्यकारिणी कल लेगी शपथ, रक्षाबंधन कार्यशाला भी होगी आयोजित
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ युवक परिषद् के सत्र 2026-27 की नवगठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह कल गुरुवार को दोपहर 2 बजे मालू भवन में आयोजित किया जाएगा। नवगठित अध्यक्ष विक्रम मालू (बजरंगलाल) एवं उनकी टीम को शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम साध्वीश्री लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में संपन्न होगा। समारोह के साथ रक्षाबंधन कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। दोनों कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से संपन्न होंगे। कार्यक्रम में “सार-संभाल संगठन यात्रा” के अंतर्गत अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (अभातेयुप) के राष्ट्रीय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समारोह में अंकुर लूनिया, राष्ट्रीय सहमंत्री द्वितीय; जीतेश पोखरणा, नॉर्थ जोन इंचार्ज; ललित राखेचा, सम्यक दर्शन कार्यशाला एवं भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला के राष्ट्रीय सह-प्रभारी एवं शाखा प्रभारी; पीयूष लूनिया, ATDC राष्ट्रीय प्रभारी; विजेंद्र छाजेड़, MBDD राज्य संयोजक तथा पारस बैद, कार्यकारिणी समिति सदस्य, अभातेयुप की विशेष उपस्थिति रहेगी। नई कार्यकारिणी में पीयूष बोथरा को मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। नवगठित टीम के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भी समारोह के दौरान शपथ दिलाई जाएगी। यह आयोजन युवा शक्ति को सेवा, संस्कार, संगठन एवं समर्पण की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। शपथ ग्रहण के माध्यम से नई टीम संगठन के प्रति अपने दायित्वों, कर्तव्यों एवं संकल्पों को स्वीकार करेगी।
तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़, सत्र 2026-27 की नवगठित टीम: अध्यक्ष विक्रम मालू (बजरंगलाल), उपाध्यक्ष-1 रजत सिंधी, मंत्री पीयूष बोथरा, सहमंत्री-1 सुमित बरड़िया, सहमंत्री-2 दीपक सेठिया, कोषाध्यक्ष चमन श्रीमाल, संगठन मंत्री गौरव बोथरा।
कार्यसमिति सदस्य: हनुमान नाहटा, उदित मालू, प्रवीण बोथरा, सुमित नाहर, विकास दुगड़, यश पारख, ऋषभ झाबक, यश झाबक, संजय पुगलिया, सुमित श्यासुखा, रोशन सिंघी, सुरेश सुराणा, पवन डागा, यश गंग, रौनक पारख, प्रदीप नाहटा, नीरज डागा, हर्ष गंग, कुमुद गिया, विनय कुण्डलिया।
परामर्शक मंडल: छतर सिंह बोथरा, माणक चंद डागा, धर्मचंद धाड़ेवा, पन्नालाल पुगलिया, मनोज कुमार पारख, राजकुमार बाफना, सुमति पारख, पवन कुमार सेठिया।