Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026-08-14 at 21.32.44
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

समाजसेवी प्रभा ताई के जन्मदिन पर दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाजसेवी व कांग्रेस नेत्री रही प्रभा ताई को उनके जन्मदिन पर उनकी स्मृति में बनाए गए सीएचसी अस्पताल गुसाईंसर बड़ा के प्रांगण में शुक्रवार को श्रद्धाजंलि दी गई। कार्यक्रम में प्रभा ताई के समाजसेवा के कार्यों को याद किया गया। इस दौरान उनके पारिवारिक भाई सत्यनारायण सारस्वत, सरपंच सत्यनारायण सारस्वत,  सीताराम सारस्वत, ओमप्रकाश गांधी, टालीराम सारस्वत, ताराचन्द सारस्वत, मानाराम खाती, स्टाफ के विजेंद्र, रतनलाल तावनियां, बरखा, नौरतन गोदारा, दुर्गाराम गोदारा, कन्हैयालाल सारस्वत, मेहन्द्र सारस्वत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। सभी ने प्रभा ताई को फुलमालाएं व पुष्पाजंलि अर्पित की।

हिमांशी वॉरियर्स ने जीता SPL-4 का खिताब, रोमांचक फाइनल में वीर वॉरियर्स को दी मात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सत्तासर में शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित सत्तासर प्रीमियर लीग (SPL-4) की तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। फाइनल मुकाबले में हिमांशी वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वीर वॉरियर्स को हराकर प्रतियोगिता जीत ली। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। गांव के सक्रिय युवा दिनेश सिण्डोलिया ने बताया कि खिलाड़ी पुखराज शर्मा ने फाइनल मैच में दो ऑवर में तीन विकेट लिए जिसमें प्रतिद्वंद्वी टीम के दोनों ओपनर शामिल रहें। शर्मा फाइनल मैच के हीरो रहें और दर्शकों ने जमकर उनके पक्ष में हूटिंग की। पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए मनोज नायक को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं छैलू सिंह लालासर को बेस्ट बॉलर तथा कृष्णकांत शर्मा को बेस्ट बैट्समैन के खिताब से नवाजा गया। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में परमेश्वर लाल, राजेंद्र सिंह, कुंदनमल शर्मा, मुरलीधर शर्मा, नौरंगलाल शर्मा, बाबूलाल साहू, दिनेश शर्मा, बेगाराम सहित अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें। तीन दिन चले इस आयोजन के दौरान खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह का माहौल रहा।

माहेश्वरी महिला समिति का श्रावण मेला हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को माहेश्वरी महिला समिति का दो दिवसीय श्रावण मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। आड़सर बास माहेश्वरी सेवा सदन के प्रांगण में आयोजित मेले में शुक्रवार को फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन का आयोजन हुआ। जिसमें करीब तीन दर्जन बच्चे शामिल हुए और नन्हें मुन्ने पिनल जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर गर्वित खटनाणी व तीसरे स्थान पर प्रीत जोशी रहीं। निर्णायक की भूमिका तेरापंथ महिला मंडल मंत्री अंबिका डागा व सोनिया राजपुरोहित तोलियासर ने निभाई। पूरे कार्यक्रम का संचालन सारिका राठी ने किया। समिति सदस्यों ने दो दिन में मेले की व्यवस्थाएं संभाली व आयोजन में बढ़चढ़कर भागीदारी निभाई। मेले में आई विभिन्न महिला दुकानदारों ने मेला संपन्न होने पर सामान समेटा और आयोजन के लिए समिति का आभार जताया।

बिग्गाबास के पूनरासर बालाजी मंदिर में कल होगा अखंड कीर्तन शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिग्गाबास के पूनरासर बालाजी मंदिर में सात दिवसीय अखंड कीर्तन प्रारंभ होगा। आयोजक बालासा भक्त मंडल के सदस्यों ने बताया कि कल दोपहर 12 बजे पूजा अर्चना के साथ अखंड कीर्तन का महाअनुष्ठान शुरू होगा जो अनवरत सात दिन चलेगा। कार्यक्रम में अलग अलग मंडलियों द्वारा संगीतमय कीर्तन होगा। आयोजक मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।