June 4, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2023। क्षेत्र के एक गांव से अपनी बहन के यहां ओढ़ावणी लेकर सुजानगढ़ गए परिवार में पीछे रही एक 16 वर्षीय युवती घर से गायब हो गई। पिता ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई तो युवती खारड़ा निवासी एक युवक के साथ दस्तयाब कर ली गई। पिता ने युवती को बहला फुसला कर ले जाने वाले युवक के खिलाफ नाबालिग पुत्री का अपरहण करने व नशे की गोलियां खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई को मामले की जांच सौंप दी गई है।