July 22, 2026
00000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसंबर 2025। राजस्थान शिक्षक कांग्रेस का दो दिवसीय प्रदेश सम्मेलन 19 दिसंबर, शुक्रवार व 20 दिसंबर, शनिवार को भरतपुर के ईगल नेस्ट होटल में होगा। सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों से प्रतिनिधि भाग लेंगे। संगठन के प्रदेश मंत्री कोडाराम भादू की अगुवाई में गुरूवार को बीकानेर से प्रतिनिधियों का दल सम्मेलन में भाग लेने के लिए भरतपुर के लिए रवाना हुआ। भादू ने बताया कि सम्मेलन में नई शिक्षा नीति, शिक्षा में नवाचार, छात्र केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देकर बच्चों के सर्वांगीण विकास, एससीईआरटी पाठ्यक्रम व 1 अप्रैल से शुरू होने वाले शिक्षा सत्र की चुनौतियां जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।