September 17, 2026
0001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2026। 67वीं ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूली छात्र व छात्रा वर्ग के विभिन्न खेल जेपीएस में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए। तीन दिनों में बच्चों ने खेल की भावना के साथ अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया व अनेक खिताब जीते है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसीबीईओ प्रथम अशोक कुमार चुग, विशिष्ट अतिथि राउमावि बिग्गा के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक चंद्रसिंह पूनियां, धीरदेसर चोटियान राउमावि के शारीरिक शिक्षक सुरेंद्रसिंह, प्रभुराम जाखड़ शामिल हुए। सभी अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के मेजबान जयपुर पब्लिक स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। घिंटाला ने आयोजन में शामिल सभी लोगों का आभार जताया।
जेपीएस व एजी मिशन सहित अनेक स्कूलों के होनहारों ने जीते खिताब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतियोगिताओं में एक दर्जन मैडल मेजबान जेपीएस के खिलाड़ियों ने हासिल किए। कबड्डी छात्रा वर्ग में विजेता जेपीएस स्कूल और उपविजेता गंगाजल मोहता राप्रावि की टीम रही। खो खो में विजेता जेपीएस और उपविजेता राउमावि जैसलसर रही। 100 मीटर दौड़ में राउमावि धीरेदसर चोटियान की छात्रा कौशल्या विजेता रही और राउमावि सुरजनसर की छात्रा खुशबू दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर रिले में विजेता श्रीकन्हैयालाल सिखवाल राउमावि की छात्रा गीत रही। दूसरे स्थान पर अवन्तिका, तीसरे पर पायल, चौथे स्थान पर प्रियंका विजेता रही। वहीं लंबी कूद प्रतियोगिता में राउप्रावि ठुकरियासर की बालिका गितिका व उपविजेता राउमावि सुरजनसर की खुशबू रही। वहीं जिमनास्टिक में सभी चारों स्थानों जेपीएस के होनहारों ने ही हासिल किए है। इसमें हीरल प्रथम, प्राप्ति दूसरे, मनीषा तीसरे और हर्षिता चौथे स्थान पर रही। साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में जेपीएस की दीक्षा शर्मा प्रथम व रिया गोदारा द्वितीय स्थान पर रही। छात्र वर्ग में कबड्डी विजेता जेपीएस स्कूल के ही थे। वहीं उपविजेता आदर्श शिक्षण संस्थान गुसाईंसर बड़ा की टीम उपविजेता रही। खो खो में जेपीएस विजेता रही और बापेऊ की अणुव्रत पब्लिक स्कूल उपविजेता रही। 100 मीटर दौड़ में एजी मिशन के कुलदीप ने खिताब जीत रही और उपविजेता जेपीएस के हरिकिशन रहें। 400 मीटर रिले दौड़ में एजी मिशन के कार्तिक, कुलदीप, अरसद व भावेश प्रथम रहें। 100 मीटर में एजी मिशन का कुलदीप प्रथम रहा। 50 मीटर में एजी मिशन के भावेश प्रथम व जिम्नास्टिक में भी कार्तिक ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रिले दौड़ में धीरदेसर चोटिया के राउमावि का छात्र रहा। लंबी कूद में जेपीएस के हरिकिशन विजेता रहें और एजी मिशन स्कूल का छात्र कार्तिक दूसरे स्थान पर रहा। जिमनास्टिक में विजेता रहें प्रवीण, कार्तिक, दक्ष नाई, योगानंद कालवा ने खिताब जीते हैं। साहित्यक व सांस्कृति में जेपीएस के राम विजेता और उपविजेता हर्षवद्धर्न शेखावत रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस स्कूल प्रांगण में आयोजित समापन समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 67वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में एजी मिशन ने जीते खिताब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फाइनल कबड्डी का रोमांचक मैच खेला नन्हे मुन्नों ने, विजयी रही जेपीएस।