July 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2023। कस्बे मे सेवारत राजस्थान कंप्यूटर सेंटर ने आरकेसीएल की करियर कोच सर्टिफाइड एग्जाम में प्रदेश भर के 6000 कंप्यूटर सेंटरों में से चयनित सेंटर में स्थान प्राप्त किया है। संस्थान के संचालक रमजान रंगरेज ने बताया कि इस एग्जाम में रैंक लगने के बाद राजस्थान कंप्यूटर एडं कॉम्पीटीशन क्लासेज सर्टिफाइड होने वाला श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का पहला सेंटर बन गया है। रमजान ने बताया कि सेंटर में प्रशिक्षण के साथ विद्यार्थियों को निर्देशन भी दिया जाता है जिससे विद्यार्थियों को नए विकल्प के चुनाव में मदद मिल सके। संस्था द्वारा समय समय पर स्किल डवलपमेंट प्रोग्राम भी चलाए जाते है और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कोर्स भी करवाए जाते है। आज आए परिणाम में आरकेसीएल के सर्टिफाइड कैरियर कोच की उपलब्धि हासिल करने पर सेंटर के स्टाफ में उत्साह का माहौल रहा। विद्यार्थियों का भी मुंह मीठा करवाकर संस्था में खुशी मनाई गई। शुभचिंतकों ने संचालक को बधाई दी।