July 22, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2023। प्रदेश में आज सुबह से शुरू हुई पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल अभी अभी स्थगित कर दी गई है। राज्‍य सरकार से वार्ता के बाद एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ये ऐलान किया गया है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 30 पंप बंद पड़े थे और अनेक ट्रेक्टर व पिकअप चालक परेशान भी हो रहें थे। ऐसे में ये खबर उनके लिए राहत भरी होगी की अब वे पंप पर जाकर तेल ले सकेंगे। सरकार ने एसोसिएशन की मांगों के संबंध में दस दिन का समय मांगते हुए कमेटी बनाई है। वेट कम करने की मांग को लेकर राजस्‍थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से 13 व 14 को सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक पंप बंद रखे गए थे। इसके बाद आज से अनिश्‍चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में पेट्रोल पंप बंद हो गए। इस बीच, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की ओर से प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक तय की गई। बैठक में आखिरकार मंत्री और प्रतिनिधि मंडल के बीच वार्ता के बाद सहमति बनी।