Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
IMG-20260802-WA0290
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ में 3 साल पहले घोषित ट्रॉमा सेंटर और उपजिला चिकित्सालय के लंबित निर्माण अब हर हाल में तुरंत शुरू हो इस मांग पर क्षेत्र के युवा नेता हरिराम बाना क्षेत्रवासियों से सभी राजनीतिक, वैचारिक भेद छोड़ कर आवाज बुलंद करने का आह्वान कर रहे है। क्षेत्र के सभी गांवो में आह्वान रथ निकालने के बाद बाना अब क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से संपर्क कर रहे है। रविवार को बाना ने आपणो गांव सेवा समिति से, एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी से, नागरिक विकास परिषद से इस आंदोलन में सक्रिय होने की अपील की। वही दूसरी ओर नायक समाज द्वारा श्री नायक विकास सेवा समिति के बैनर पर इस आंदोलन को समर्थन दिया है। समिति के शंकर नायक, कुंदन नायक, शिवलाल नायक आदि रविवार को बाना के कार्यालय पहुंचे व आंदोलन को समर्थन देते हुए 5 अगस्त को अधिकाधिक संख्या में एसडीएम ऑफिस के आगे पहुंचने की बात कही। इस मौके पर बाना सहित संतोष गोदारा, दिनेश पिलानिया, ओमप्रकाश डोगीवाल, बीरबल साईं, नारायण नाथ कलवानिया आदि ने ट्रॉमा के आंदोलन को गैर-राजनीतिक आंदोलन बताया एवं आमजन से इससे जुड़ कर अपनी व अपनो की जान बचाने के लिए ट्रॉमा निर्माण के आंदोलन में अपनी आहुति देने का आह्वान किया।