






तीन माह से गांव के कुओं में पानी हुआ गहरा, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सत्तासर में तीन माह से ग्रामीण पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे है। गांव में लालासर मार्ग पर स्थित दोनों ट्यूबवैलों में पानी अत्यधिक गहरा हो गया और इनसे पेयजल आपूर्ति बंद हो गई है। ग्रामीण अपने घरों में ऊंचे दामों में टैंकरों से पानी मंगवा रहें है। इससे उनकी जेब पर पड़ रहें अतिरिक्त आर्थिक बोझ से वे परेशान हो गए है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि लगातार विभागीय अधिकारियों से ट्यूबवैल गहरा करने की मांग की जा रही है परंतु वे सुनवाई नहीं कर रहें है। ग्रामीणों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों कई बार मिल चुके आश्वासन पर अब उनका भरोसा नहीं रहा है। सोमवार को ग्रामीण उपखंड कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा के नाम तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा को ज्ञापन देकर पेयजल समस्या का समाधान करवाने की मांग की। इस दौरान प्रशासक सुनील कुमार मलिक, सांवरमल, जुगलसिंह, कृष्णकांत, बाबूलाल, हड़मानराम, श्यामसुंदर, ओमप्रकाश, रामूराम, जसकरण, भियांराम, राजूराम, हीराराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।
स्कूल की भूमि पर हो रहें अतिक्रमण, सीमा ज्ञान करवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल की भूमि पर हो रहें अतिक्रमण हटाने व सीमा ज्ञान करवाने की मांग सोमवार को राउप्रावि लालासर के प्रधानाध्यापक व ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन देते हुए की है। ग्रामीणों ने बताया कि राउप्रावि लालासर के खेल मैदान का सीमांकन करवाने से उन्हें भूमि का सही ज्ञान हो सकें और उसके बाद स्कूल विकास के कोई कार्य करवाए जाने का मार्ग खुल सके। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में खसरा नबंर 66 में छह सात बीघा भूमि राउप्रावि लालासर को आवंटित की हुई थी। अब ये भूमि अवैध अतिक्रमण की भेंट चढ़ रही है। ऐसे में प्रशासन इस विद्यालय की भूमि का सीमा ज्ञान करवाए तथा इस पर हो रहें अतिक्रमण रोकने की कार्रवाई करें।









