






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2026। कल सुबह करीब चार घंटे अंचल के एक दर्जन से अधिक गांवो में बिजली कटौती होगी।
पढें खबर विस्तार से:-
विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 132केवी श्रीडूंगरगढ़ रीड़ी लाइन के पैनल पर डिस्टेंस रिले लगाने का काम किया जाएगा। जिसके चलते शुक्रवार सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 132 केवी जीएसएस रीड़ी व 132 केवी ऊपनी पर शटडाउन रहेगा। शटडाउन के दौरान 132केवी रीडी जीएसएस से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडर जैसे रीड़ी, बाना, जाखासर, शेरना जोहड़, नोसरिया, इंदपालसर और हफाना तथा 132 केवी ऊपनी से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडर ऊपनी, दुसारना, रामदेवरा, कल्याणसर, बापेऊ और राजेडू की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ये सूचना इन गांवो के सभी ग्रामीणों व किसानों तक जरूर पहुंचाए जिससे लोग कटौती से होने वाली परेशानियों से बच सकें।


