June 11, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2026। जयपुर हादसे के बाद अलर्ट श्रीडूंगरगढ़ पुलिस प्रशासन ने घनी आबादी क्षेत्र में अवैध विस्फोटक से भरा गोदाम पकड़ा है।
एसआई रतनलाल के निर्देशन में सिटी चौकी प्रभारी एएसआई सुरेंद्र कुमार सहित पुलिस दल ने मोमासर बास की घनी आबादी के बीच स्थित एक पटाखे के गोदाम पर रेड मारी। पुलिस ने यहां भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए है, जिन्हें लोडिंग टैक्सी में भरवा कर थाने ले जाया गया है। एसआई रतनलाल ने बताया कि आबादी क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों में एक मामूली चिंगारी भी खतरनाक साबित हो सकती थी। बिना लाइसेंस के इतनी अधिक मात्रा में विस्फोटक रखने पर गोदाम मालिक एहसान छींपा से पूछताछ की जा रही है।