July 14, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2026। पुलिस ने मंगलवार सुबह सुबह मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हेमासर फांटा के पास एक व्यक्ति को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई एएसआई महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के नरेंद्र सिंह, विकास कुमार एवं चालक राकेश ने अंजाम दी। महेश कुमार ने बताया कि पुंदलसर निवासी नरेंद्र सिंह मोटरसाइकिल पर देसी शराब लेकर जा रहा था। सूचना मिलने पर सुबह करीब 8.30 बजे घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 45 पव्वे देसी शराब बरामद हुई, जिसे जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया।