July 22, 2026
WhatsApp Image 2022-08-07 at 10.07.16 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2022। रविवार शाम श्रीडूंगरगढ़ में एक और पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक चल रही थी, जिसमें कस्बे में शांति व्यवस्था की अपील की जा रही थी। वहीं उसी समय कस्बे के मुख्य बाजार में जम कर डंडे, लाठियां चल रही थी और बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार में पुराने बस स्टैण्ड़ पर रात 9 बजे कुछ युवकों ने मिल कर एक युवक पर हमला कर दिया। भरे बाजार डंडे, लाठियां चलते देख व्यापारी सकते में रह गए एवं बीच बचाव कर छुडवाने का प्रयास किया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस भी आनन फानन में मौके पर पहुंची एवं कार्यवाही की। वहीं दुसरी और बाजार में चल रही लाठियों, गालियों और दौडती पुलिस की गाड़ी से माहौल गर्मा गया एवं आस पास के दुकानारों ने धनाधन अपनी दुकानें बंद कर दी। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

https://www.facebook.com/sridungargarhtime/videos/489555832803799/?sfnsn=mo

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में हुई मारपीट।