Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 17 अगस्त 2026। सोमवार सुबह गांव कल्याणसर पुराना की श्मशान भूमि एवं गौशाला परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देखने को मिला। युवा दल ने दोनों स्थानों पर श्रमदान करते हुए गड्ढे खोदकर 251 पौधे लगाए और प्रत्येक पौधे को जल देकर ‘हरित कल्याणसर’ का संकल्प लिया।
इस पर्यावरणीय पहल में जागरूक ग्रामीणों ने भी युवाओं का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम की सराहना की। युवाओं ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा प्रतिदिन पानी देने का जिम्मा भी उठाया। पौधारोपण कार्यक्रम दिवंगत भूराराम हरडू की स्मृति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रेमकुमार, रामलाल हरडू, गणपतराम, मामराज जाखड़, हजारीराम, रामूराम, रतिराम, मदनलाल, भगवानाराम, कानाराम, तोलाराम, रखाराम, परमेश्वरलाल, रामचन्द्र, जगदीश, मुनीराम मेघवाल, भागीरथ साईं, रामूराम तरड़, नारायणराम, हेमाराम, रत्तीराम, चंदाराम, परमाराम सहित अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहे। युवा दल के सदस्यों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए श्रमदान किया। युवाओं की यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ गांव को हराभरा बनाने और पौधों की जिम्मेदारी स्वयं उठाने की प्रेरणादायी मिसाल बनी।