July 22, 2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 20.51.41

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2026। शनिवार को घुमचक्कर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में सामाजिक क्रांति के प्रणेता महात्मा ज्योतिबा फुले को याद किया गया। उनकी जयंती पर पुष्पाजंलि अर्पित कर, उनके समानता व सामाजिक न्याय के विचार पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने फुले की वैज्ञानिक चेतना, कुरीतियों को जड़ से मिटाने, महिला सशक्तिकरण के लिए उनका योगदान, शिक्षा के माध्यम से सामाजिक न्याय की स्थापना के विचारों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। इस मौके पर महेश माली, गज्जू माली, भवानीशंकर सैनी, एडवोकेट सुनील कुमार माली, एडवोकेट नारायण पंवार, कृष्णा सैनी, गौतम सैनी व शरीफ सिलावट सहित अनेक लोग शामिल हुए। एडवोकेट सुनील कुमार माली ने फुले के जीवन संघर्षों के बारे में विस्तार से बताते हुए उपस्थित जनों को समाज में शिक्षा के लिए प्रयास करने का संकल्प दिलवाया।