Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026-08-14 at 19.58.30
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2026। ट्रोमा सेंटर निर्माण शुरू करवाने की मांग पर गत 5 अगस्त को किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के साथ हुए समझौते को शुक्रवार को वीआईपी विजिट के दौरान चक्काजाम करने के ऐलान के बाद प्रशासन ने शुक्रवार सुबह से ही बाना एवं उनके सर्मथकों को डिटेन करना शुरू कर दिया था। बाना एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध के घरों पर ही पुलिस पहुंच गई एवं उन्हें श्रीडूंगरगढ़ आने से पहले ही डिटेन कर लिया। वहीं दूसरी और बाना के कार्यालय के बाहर भी सुबह नौ बजे से ही पुलिस तैनात रही एवं यहां दिन भर में पहुंचने वाले युवकों को भी पुलिस ने डिटेन किया। वहीं पुलिस ने वहां पहुंची गाडियों, मोटरसाईकिलों को भी क्रेन की सहायता से थाने पहुंचाया है। ऐसे में क्षेत्रवासियों में रोष बढ़ गया है और इसे दमनकारी नीति बताते हुए विरोध जताया है। इस संबध में शुक्रवार शाम को कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भगवाननाथ कलवाणियां, जिला कांग्रेस महासचिव सोहनलाल महिया, राजीव गांधी पंचायती राज संस्थान के जिला महासचिव जगराम बाना भी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें एवं पुलिस प्रशासन के समक्ष रोष जताया। बाना एवं सिद्ध को शेरूणा थाने ले जाने की सूचना मिलने पर कलवाणियां एवं महिया शेरूणा थाने पहुंचें और बाना से मुलाकात की। इसके बाद दोनों श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचें एवं यहां डिटेन किए गए युवा कांग्रेस के संतोष गोदारा, बीरबल सांई, तुलछीराम जाखड़ आदि से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के समक्ष भी रोष जताया गया व इस दमनकारी नीति से ट्रोमा सेंटर आंदोलन और अधिक तेज करने की चेतावनी दी।
शाम 7 बजे पहुंचें पूर्व विधायक, जताया रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार शाम 7 बजे पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया भी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें एवं ट्रोमा सेंटर की मांग को लोकतांत्रिक अधिकार बताते हुए कांग्रेस, माकपा व सामाजिक संगठनों से जुड़े युवकों की गिरफ्तारी को तानाशाही बताते हुए दमनकारी नीतियों से आंदोलन बढ़ने की याद प्रशासन को दिलाई। महिया ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर रोष जताया एवं ट्रोमा सेंटर के लिए चल रहे धरने पर बैठे।
नीरू चौधरी ने जताया रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस की महिला नेत्री एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नीरू चौधरी ने पूरे घटनाक्रम पर रोष जताते हुए इसे लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ बताया है एवं शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जनता को गुलाम समझने की मानसिकता का पूरजोर विरोध करने की चेतावनी दी है। चौधरी ने बताया कि अगर बाना सहित युवाओं को रिहा नहीं किया गया तो सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बाना के सर्मथन में शनिवार को थाने का घेराव किया जाएगा एवं गिरफ्तारियां दी जाएगी।