June 4, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2024। क्षेत्र के गांव कल्याणसर नया में एक किसान की कीटनाशक के असर से मौत हो गई। गांव के 55 वर्षीय तोलाराम पुत्र अमराराम जाट ने पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके छोटे भाई पन्नाराम जाट ने गुरूवार को खेत में भूल से कीटनाशक के डब्बे से पानी पी लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और परिजन पीबीएम ले गए। जहां दौराने ईलाज शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को ही शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।