







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2026। क्षेत्र में एक मासूम बालक दर्दनाक घटना का शिकार हो गया है। बालक को गम्भीर अवस्था में उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर किया गया है।
क्षेत्र के गांव उदरासर निवासी तोलाराम मेघवाल का डेढ़ वर्षीय बालक प्रदीप आज सुबह ट्रेक्टर के नीचे आ जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गया है। जिसे गांव से सुबह 7 बजे उपजिला अस्पताल लाया गया और यहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। 108 एम्बुलेंस में मासूम को बीकानेर पहुंचाया गया जहां पीबीएम में उसका इलाज शुरू कर दिया गया है।


