







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ शहर के कालूबास में सोमवार देर रात एक ही समाज के दो गुटों में जमकर लाठी भाटा जंग हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला कोई सामाजिक भवन में हिसाब किताब को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को 9 जनों को शांतिभंग में पकड़ कर पाबंद किया। एएसआई भगवानाराम ने उत्पात मचाने पर आसुराम , श्रवण कुमार, रामप्रताप, अनिल, जगदीश, विक्रम, मनोज, भरत और किशन निवासी कालूबास को पकड़ कर थाने पहुंचाया और शांति के लिए पाबंद किया। हालांकि इस मामले में दोनों ही पक्षों ने कोई लिखित परिवाद पुलिस को नहीं दी है।


