July 22, 2026
IMG-20210103-WA0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसम्बर 2021। गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए चिकित्सा विभाग 22 स्थानों पर 5 हजार डोज वैक्सीन लगाएगा। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी में कोवैक्सिन व कोविशील्ड की दोनों डोज लगाएं जाएंगे। गांव मोमासर, लालासर, लाखनसर, धोलिया, शीतलनगर, अमृतवासी, इंदपालसर हीरावतान, इंदपालसर गुसाईसर, सातलेरा, अभयसिंहपुरा, हथाना जोहड़, धर्मास, केऊ ,धनेरू, रिड़ी, सोनियासर गोदारन, भोजास, हेमासर, सालासर, नारसीसर में कोविशील्ड के दोनों डोज लगेंगे। आर्य ने नागरिकों से अपील की है कि सभी नागरिक जागरूकता के साथ वैक्सीन के दोनों डोज अवश्य लगवा लेवें।