July 1, 2026
IMG-20260701-WA0104

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2026। पूर्व सांसद एवं राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, किसान केसरी दिवंगत रामेश्वर डूडी की जयंती प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना के नेतृत्व में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता आडसर बास स्थित गोपाल गौशाला पहुंचे और गायों को गुड़ खिलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान हरिराम बाना ने कहा कि रामेश्वर डूडी ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, गरीबों और आमजन के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित किया। उनके संघर्ष, सादगी और जनसेवा की भावना से प्रेरणा लेकर हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग की भावना के साथ कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना, बीरबल साईं, जगराम बाना, मौसीन खान, महेंद्र मोटसरा, रोहित गुर्जर, विक्की प्रजापत, गणपत जाखड़, दिनेश पिलानिया, गोल्डन तंवर, अशोक गुर्जर, योगेश सायच, राकेश बाना, अकरम, रामनिवास गोदारा, मनोज गोदारा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।