June 8, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2026। रविवार को तेरापंथ युवक परिषद मोमासर के सदस्यों ने वर्चुअल आम बैठक का आयोजन किया। बैठक में मोमासर व प्रवासी सदस्य युवा जुड़े और सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश बाफना के नाम पर सहमति जताई। बैठक में दो युवा सदस्यों के नामों पर चर्चा के दौरान मनाव विधि से बाफना का चयन कर लिया गया। सोमवार को बाफना के नाम की घोषणा की गई। बाफना ने पद के दायित्व निर्वहन की बात कही व तेयुप कार्यकारिणी की घोषणा भी की। तेयुप कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरिहंत कुमार कुहाड़, उपाध्यक्ष द्वितीय हितेश बाफना, मंत्री पवन बोथरा, सहमंत्री अजीत संचेती, कोषाध्यक्ष सुपारस संचेती, संगठन मंत्री ऋषभ पटावरी, प्रचार व प्रसार पवन कुमार संचेती तथा नितेश बाफना, ऋषभ संचेती व प्रेम पटावरी को सलाहकार नियुक्त किया गया है। सभा अध्यक्ष जगतसिंह संचेती, उपप्रशासक जुगराज संचेती, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष सुमन बाफना, मंत्री राकेश संचेती, महिला मंडल अध्यक्ष कंचन पटावरी सहित समाज के अनेक मौजिज लोगों ने बाफना को शुभकामनाएं देते हुए संघ व संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक पद का दायित्व निभाने की प्रेरणा दी।