श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी पंचायत समिति में जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है। सुबह सुबह मतदान केंद्रो पर मतदान की गति धीमी है, कुछ स्थानों पर उत्साह भी नजर आया है। गांव बिग्गा में उत्साह के साथ मतदान किया जा रहा है वहीं गांव जालबसर में अभी गति धीमी है। लिखमादेसर में उत्साहित ग्रामीण मतदान करने पहुंच रहें है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठक भी मतदान केंद्रो से विशेष फोटो भेज सकते है। चुने हुए फोटो उनके नाम के साथ श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रकाशित किए जाएंगे। दिन भर की सभी अपडेटस के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।