श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवबंर 2026। क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत हेमासर में सरपंच चुनाव में विवाद सामने आया है। यहां हेमासर के साथ गांव सालासर के वोट शामिल है। यहां सालासर की शारदादेवी व गांव हेमासर की चुन्नीदेवी के आमने सामने का सीधा मुकाबला है। सालासर के ग्रामीण फर्जी वोटिंग करवाने का आरोप लगाते हुए मतदान में धांधली रूकवाकर निष्पक्ष चुनाव की मांग करने उपखंड कार्यालय पहुंचे है। सालासर के रतनलाल कल्हड़िया ने बताया कि गांव सालासर के दीनदयाल हनुमानाराम बूथ पर पहुंचे वोट देने तो उन्हें कहा गया कि उनका वोट हो गया है। दीनदयाल स्वयं ग्रामीणों के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचे है। ग्रामीणों ने सुबह से फर्जी वोट डलवाने व 16-16 साल के बच्चों से 40 साल व 60 साल के लोगों के वोट डलवाने, वोटरों को धमकाने व 200 मीटर दूरी की पालना नहीं किए जाने के आरोप लगाए है। ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सुनवाई करने की मांग की। इस दौरान गांव सालासर में ग्रामीण व युवा बड़ी संख्या में मौजूद है।
