श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवंबर 2026। पंचायत राज चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया के बीच निर्वाचन ऑब्जर्वर आईएएस नवनीत कुमार श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत शेरूणा, जोधासर और बिग्गा के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ रिटर्निंग अधिकारी झंवरलाल मित्तल, एरिया मजिस्ट्रेट रमेश सिंह चौहान, निर्वाचन शाखा के भव्य कटारिया तथा भू-अभिलेख निरीक्षक गिरधारी लाल मौजूद रहे। ऑब्जर्वर अधिकारी ने सेक्टर ऑफिसरों से मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान प्रशासनिक दल ग्राम पंचायत बिग्गा पहुंचा जहां सरपंच पद के लिए सर्वाधिक 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां निर्वाचन ऑब्जर्वर ने सेक्टर ऑफिसर अशोक कुमार से मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं और मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान चुनावी व्यवस्थाएं संतोषजनक बताई।

1cdd0854-728d-4007-8335-99919e77e52b-e1Qg8b22.webp8da9ed18-952a-4eb1-b02b-d8b5ec234734-eYFQ4UgM.webp