श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सुबह 10 बजे तक 27,304 मतदाताओं ने मतदान कर दिया है। ये 26.50% मतदान हुआ है। यहां कुल मतदाता 1,03,030 है। पूनरासर में 11 बजे तक 1787 मतदाताओं ने मतदान किया जोकि 39% है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपने पैतृक गांव गुसाईंसर बड़ा में अपनी पत्नी नर्बदा देवी के साथ मतदान किया। विधायक ने मतदाताओं से जागरूकता पूर्वक मतदान करने की अपील की। टाइम्स के साथ जुड़े रहें और क्षेत्र की हरएक अपडेट से जुडे रहें।