श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवंबर 2026। ग्रामीण एसपी बनवारीलाल गांव पूनरासर पहुंचे है और दल बल के साथ चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूनरासर में सुबह 9 बजे तक 883 मतदाताओं ने मतप्रयोग कर लिया है। बता देवें अतिसंवेदनशील बूथों पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जहां आरओ ने अतिरिक्त जाप्ता मांगा वहां अलसुबह अतिरिक्त जाप्ता भेजा गया है। वहीं पुलिस की मोबाइल टीमें भी गश्त कर रही है। रीड़ी ग्राम पंचायत में 10 बजे 26.59% मतदान हो गया है।