श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2026। पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर अंचल की राजकीय स्कूलों में बुधवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज वीर पूनियां के निर्देशानुसार छात्राओं ने रंगोलियां सजाकर और हाथों में मतदान संदेशो की मेहंदी रचाकर आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया। स्कूलों में छात्राओं ने रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से मतदान का महत्व दर्शाया। वहीं मेहंदी के जरिए भी मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।