श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2026। आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कल श्रीडूंगरगढ़ आएंगे। वे यहां पंचायती राज चुनाव में अपने प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाने व उनके पक्ष में जनसभाएं करते हुए जनसमर्थन की अपील करेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कल करीब डेढ़ बजे रीड़ी में जिला परिषद के वार्ड 39, 40 व 41 सहित संबंधित पंचायत समिति वार्डों की सभा लेंगे। वहीं इसके बाद वे ठुकरियासर में जिला परिषद वार्ड 35, 36 व 38 तथा संबंधित पंचायत समिति वार्डों की सभा लेंगे। उसके बाद वे पूनरासर में जिला परिषद वार्ड 37 व संबंधित पंचायत समिति के वार्ड की सभाएं लेंगे। घिंटाला ने बताया कि पार्टी सदस्यों में उत्साह है और इस बार श्रीडूंगरगढ़ में आरएलपी प्रत्याशियों को जनता का समर्थन भी मिलेगा।